समूह के सदस्य देववाणी की दशा-दिशा और इसके विकास के लिये पूर्ण-रूपेण ज़िम्मेदार हैं। इस समूह के वर्तमान सदस्यों का समूह पर पूर्ण नियंत्रण होता है और वर्तमान समूह देववाणी के सम्बंध में सर्वाधिकार सम्पन्न होती है। निदेशक द्वारा इसकी सदस्यता समूह के लिये निरन्तर, रचनात्मक, सार्थक और अग्रसक्रियता से कार्य करने वाले व्यक्तियों को 6 महीने के लिये दी जाती है। हर 6 माह में सभी सदस्यों के कार्य का पुनर्मूल्यांकन होता है। इसी मूल्यांकन के आधार पर टीम में सदस्यों की आगे की सदस्यता निर्धारित होती है।