प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम की अन्य प्रमुख बातें...

  • पिछली बार जब मैंने आपसे मन की बात की थी, तब भूकंप की भयंकर घटना ने मुझे बहुत विचलित किया था।
  • आज जब मैं मन की बात कर रहा हूं, तो चारों तरफ भयंकर गर्म हवा, गर्मी, परेशानियां उसकी ख़बरें आ रही हैं।
  • सी.बी.एस.ई. और अलग-अलग बोर्ड एग्ज़ाम पास करने वाले विद्यार्थी मित्रों को अपने नतीजे मिल गये हैं , मैं उन सब को बधाई देता हूं।
  • आपकी सफलता का कारण आपकी साल भर की कड़ी मेहनत है, आपके स्कूल, आपके टीचर, पूरे परिवार ने, हर किसी ने प्रयास किया है।
  • जो उत्तीर्ण हुए हैं उनके लिए मेरा इतना ही सुझाव है कि आप उस मोड़ पर हैं जहाँ से आप अपने करियर का रास्ता चुन रहे हैं।
  • अब जगत बहुत बड़ा हो चुका है, विषयों और अवसरों की सीमायें नहीं हैं, आप ज़रा साहस के साथ आपकी रूचि के हिसाब से रास्ता चुनिए।
  • देश को उत्तम शिक्षकों की ज़रूरत है तो सैनिकों, उत्तम वैज्ञानिकों की भी ज़रूरत है, उत्तम कलाकार संगीतकारों की भी आवश्यकता है।
  • हम विफलता से भी काफी कुछ सीख सकते हैं।
  • विफलता के बोझ में दबना मत, विफलता एक अवसर होती है, विफलता के बीच भी आशा का अवसर समाहित होता है।
  • विफलता को पचाने की ताकत भी जिंदगी जीने की ताकत देती है।
  • लोकतंत्र में मंथन जरूरी होता है, पक्ष-विपक्ष जरूरी होता है।
  • सामाजिक सुरक्षा की तीन योजनाओं को लांच किया।
  • केवल 20 दिनों में 8.52 करोड़ लोगों ने इन योजनाओं में अपना पंजीकरण कराया।
  • मेरी नजर में किसान चैनल एक खेत खलिहान वाली ओपन यूनिवर्सिटी है।
  • मेरी नजर में किसान चैनल एक खेत खलिहान वाली ओपन यूनिवर्सिटी है।
  • कृषि के साथ पशुपालन भी आर्थिक रूप से हमें मजबूती दे सकता है।
  • गर्मी में पशु-पक्षियों का भी ख्याल रखिएगा।
  • पीएम के 'मन की बात' के प्रमुख बिंदु
    - पशु-पक्षियों को भीषण गर्मी में पीने के लिए पानी दीजिए। 
    - स्टूडेंट्स को उनके नतीजों पर बधाई।
    - मन की बात में कही गई बातों का स्टूडेंट्स को लाभ मिला। 
    - मैंने विद्यार्थियों को टिप्स दिए हैं। छात्रों के करियर के लिए मार्ग दर्शन दिया। 
    - छात्र अपनी रुचि और काबिलियत के हिसाब से अपना विषय चुनें।
    - देश को उत्तम सैनिक, शिक्षक, खिलाड़ियों को जरूरत है। 
    -कई बार हम विफलताओं से भी सीखते हैं। निराश होने की जरूरत नहीं है, इससे हमें नया रास्ता मिल सकता है। 
    -पूर्व राष्ट्रपति कलाम पायलट बनना चाहते थे, लेकिन विफलता के चलते महान वैज्ञानिक और देश के राष्ट्रपति बने। 
    - परीक्षाओं में विफल स्टूडेंट्स नया रास्ता तलाशें, घरवाले उन पर दबाव न बनाएं।
    - हमें गरीबों के लिए काम करने की तड़प है।
    - जीवन ज्योति, अटल पेंशन और दुर्घटना बीमा योजना के फायदे देश के गरीबों को मिलेगा।
    - किसान टीवी चैनल से किसानों को खेती के नए तरीकों की जानकारी मिलेगी। 
    - मछुआरों को भी किसान चैनल से फायदा मिलेगा। 
    - पशुपालन में अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तरीके की आवश्यकता है। 
    - 21 जून को विश्व योग दिवस, 100 दिन के भीतर 177 देशों का समर्थन मिला। अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है।
    - योग ने दुनियों को जोड़ने का काम किया है। योग रोग और भोग मुक्ति का माध्यम है। हम दुनिया में योग के एंबेसडर बनेंगे। 
    - देश का हर नागरिक 21 जून को तनाव से मुक्त होने और शरीर को निरोग बनाने के लिए सामूहिक योग करें।